यूपी में वसूली करते पकड़ा गया फर्ज़ी दारोगा, बोला- रुपयों की सख्त ज़रूरत थी
बिजनौर (यूपी) में रविवार को वाहनों की चेकिंग के नाम पर लोगों से वसूली करते एक फर्ज़ी दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसने पुलिस को बताया, "मेरे पिता होमगार्ड हैं...मैं पहले 2 बार पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करते पकड़ा जा चुका हूं। मुझे रुपयों की सख्त ज़रूरत थी...मैं लोगों को चालान का डर दिखाकर रुपए ले रहा था।"