यूपी में वायुसेना अफसर पर पड़ोसी के कुत्ते ने किया हमला; उसके घर जाने पर कुत्ते ने काटा

कानपुर (यूपी) में एयरफोर्स स्टेशन के अंदर रूपेश पारेख नामक वायुसेना के अधिकारी पर पड़ोसी के कुत्ते ने हमला कर दिया। बकौल पारेख, कुत्ते के वैक्सीनेशन की जानकारी लेने के लिए पड़ोसी के घर जाने पर कुत्ते ने उनके हाथ को जबड़े में दबा लिया जिसे काफी मशक्कत के बाद छुड़ाया गया। इसके बाद पारेख को अस्पताल ले जाया गया।

Load More