यूपी में विकलांग मां की पिटाई कर रहे 25 वर्षीय युवक की छोटे भाई ने फावड़े से हमला कर की हत्या
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को शराब के नशे में विकलांग मां की पिटाई कर रहे रज़ी अहमद नामक 25-वर्षीय युवक की उसके छोटे भाई ने फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट, रज़ी शराब पीने का आदी था और रुपए न देने पर मां को पीट रहा था। बकौल पुलिस, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।