यूपी में विकास कार्यों के बारे में मंत्री से सवाल पूछने वाले पत्रकार को किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी से विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों से जुड़े सवाल पूछने के बाद संभल में एक यूट्यूब न्यूज़ चैनल के पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है। सपा ने सवाल पूछते पत्रकार संजय राणा का वीडियो शेयर कर ट्वीट किया, "बीजेपी सिर्फ चाटुकार पत्रकारिता चाहती है, सवाल पूछना मना है?"