यूपी में विदेशी महिला पर्यटक ने थाने की छत पर चढ़कर किया हंगामा, भेजी गई मेंटल हॉस्पिटल
आगरा (उत्तर प्रदेश) के एक होटल में हंगामा कर रही मेक्सिको की एक महिला पर्यटक को थाने ले जाने पर उसने थाने की छत पर भी चढ़कर हंगामा किया जिसे बचाने में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बकौल पुलिस, अदालत के आदेश पर महिला को मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराते हुए मेक्सिको के दूतावास को सूचित कर दिया गया है।