यूपी में विधवा से शादी करने को लेकर की गई शख्स की हत्या, विरोध में थे महिला के बेटे
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में रविवार को एक रिक्शा चालक व रिक्शे में बैठे अरविंद नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि अरविंद ने गांव की एक विधवा महिला से शादी की थी लेकिन महिला के ससुरालवाले और बेटे इस पर आपत्ति जता रहे थे जिसको लेकर अरविंद पर हमला किया गया।