यूपी में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए 21 मार्च को होगा मतदान

यूपी में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन सीटों के लिए वोटिंग और मतों की गणना 21 मार्च को होगी। वहीं, उम्मीदवार 4-11 मार्च तक नामांकन कर सकते हैं व 14 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

Load More