यूपी में विधायक के जूतों की ठोकर से सड़क उखड़ने का वीडियो आया सामने; शिवपाल ने दी प्रतिक्रिया
जखनिया (उत्तर प्रदेश) के सुभासपा विधायक बेदी राम द्वारा नवनिर्मित सड़क पर जूते की ठोकर मारकर सड़क उखाड़ने का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में विधायक चिल्लाते हुए ठेकेदार से कह रहे हैं, "मज़ाक बना रखा है, ऐसे काम होता है।" सपा नेता शिवपाल यादव ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, "क्या लोक निर्माण की यही हकीकत है 'सरकार'!"