यूपी में विवाद के बाद कुएं में कूदी 7 बच्चियों की मां, बचाने कूदे पति समेत दोनों की हुई मौत
प्रयागराज (यूपी) में रविवार रात पति से विवाद होने के बाद एक महिला (28) कुएं में कूद गई जिसे बचाने के लिए उसका पति भी कुएं में कूद गया और डूबने से दोनों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, दंपति की 7 बच्चियां हैं। बकौल रिपोर्ट्स, उनकी सबसे छोटी बेटी 3 माह और सबसे बड़ी बेटी 11 साल की है।