यूपी में विवाद के बाद फौजी ने दूल्हे समेत 7 लोगों को मारी गोलियां, एक महिला की हुई मौत
गोंडा (यूपी) में मंगलवार को एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक फौजी ने दूल्हे समेत 7 लोगों को गोली मार दी जिसमें एक महिला की मौत हो गई। बकौल पुलिस, पीड़ित पक्ष ने आरोपी व अपने घर के बीच खाली जगह पर टिन शेड लगाया था जिसका विरोध करते हुए आरोपी ने 10-12 राउंड फायरिंग की।