यूपी में वीडीओ की नौकरी के लिए डिप्टी सीएम मौर्य के नाम पर शख्स ने मांगे रुपए

उत्तर प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की नौकरी लगवाने के लिए उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर रुपए मांगे जाने का ऑडियो क्लिप सामने आया है। इसमें एक शख्स कह रहा है, "मैं ग्राम विकास मंत्री...केशव प्रसाद के साथ रहता हूं...भर्ती आयोग से होनी है।" मामले में मौर्य के निजी सचिव ने लखनऊ में केस दर्ज कराया है।

Load More