यूपी में वॉरंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम को उसके परिवार ने बनाया बंधक
चंदौली (यूपी) में एक वॉरंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम को वॉरंटी के परिवार ने बंधक बना लिया और पुलिसकर्मियों से हाथापाई की जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी के खिलाफ बाट-माप विभाग ने गैर ज़मानती वॉरंट जारी किया था। पुलिस ने बताया, "हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है...1 हमलावर को पकड़ लिया गया है।"