यूपी में व्यापारी को बेहोश कर हाईवे के किनारे उसकी पत्नी का किया गया गैंगरेप
बरेली (उत्तर प्रदेश) में हाईवे के किनारे एक व्यापारी को बेहोश कर उसकी पत्नी का गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, आरोपियों ने उसके पति को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उसके बच्चे के सामने झाड़ियों में घसीटकर उसका गैंगरेप किया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।