यूपी में शख्स और उसके 2 बच्चों को किडनैप करने की हुई कोशिश, ट्रैफिक में फंसने पर भागे बदमाश
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को एक शख्स और उसके 7 व 11 वर्षीय बच्चों को 4 लोगों ने किडनैप करने की कोशिश की। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान बदमाशों की कार ट्रैफिक में फंस गई और पकड़े जाने के डर से बदमाश उन लोगों को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।