यूपी में शख्स का सिर कटा हुआ शव मिला, प्राइवेट पार्ट को भी किया गया था क्षतिग्रस्त
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में पुलिस ने सोमवार को एक बंद पड़े ढाबे के पीछे एक शख्स का सिर कटा हुआ शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को अंग-भंग कर फेंका गया और उसे जलाने का प्रयास किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके प्राइवेट पार्ट को भी क्षतिग्रस्त किया गया था।