यूपी में शख्स की कनपटी पर गोली मारकर की गई हत्या, घटना का वीडियो आया सामने
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को एक शख्स की उसके बच्चों के सामने कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्विमिंग पूल के पास हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मृतक पर 18 मुकदमे दर्ज थे और रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पक्षों में 2 दिन पहले कोई विवाद हुआ था। फिलहाल आरोपी फरार है।