यूपी में शख्स ने अपनी मां को डंडे से पीटा, बचने के लिए वीडियो में इधर-उधर भागती नज़र आई महिला
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स को अपनी मां को मंदिर के बाहर डंडे से पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सामने आए एक वीडियो में महिला अपने बेटे से बचने के लिए इधर-उधर भागती हुई नज़र आ रही है। बाद में लोगों ने महिला को बचाया और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।