यूपी में शख्स ने एसडीएम के दफ्तर में उनकी कुर्सी पर बैठकर पास किए आदेश, वीडियो हुआ वायरल
देवरिया (उत्तर प्रदेश) के सलेमपुर की एसडीएम सीमा पांडे के कार्यालय में उनकी कुर्सी पर बैठे एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में एसडीएम के स्टेनो ने आरोपी सेराज उर्फ राजन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसडीएम पांडे ने बताया कि आरोपी युवक ने सरकारी कागज़ों में हेर-फेर करते हुए कुछ आदेश भी पारित कर दिए।