यूपी में शख्स ने की मां व बहन की हत्या और पिता को किया घायल; पुलिस पर फेंकीं तेज़ाब की बोतलें
प्रयागराज (यूपी) में शख्स ने बुधवार को अपनी मां व बहन की चाकू से हमला कर हत्या कर दी व पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों पर भी शख्स ने तेज़ाब की बोतलें फेंकी। बकौल डीसीपी दीपक भूकर, आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है व उसे हिरासत में लिया गया है।