यूपी में शख्स ने गर्भवती पत्नी की हत्या कर शव जलाया और राख व हडि्डयां नाले में फेंकी

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स ने अपनी 3-माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर शव को खेत में जला दिया और राख व हड्‍डियां नाले में बहा दीं। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 18-वर्षीय मृतका की 5 महीने पहले शादी हुई थी।

Load More