यूपी में शख्स ने ज़मीन विवाद में की भतीजे और उसकी गर्भवती पत्नी की हत्या

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स ने ज़मीन विवाद के चलते अपने भतीजे और उसकी गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपी चाचा थाने पहुंच गया और पुलिसकर्मियों से कहा, "मुझे गिरफ्तार कर लो। 2 लोगों की हत्या करके आया हूं।" मृतकों के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

Load More