यूपी में शख्स ने ज़मीन विवाद में गला दबाकर की 70 वर्षीय पिता की हत्या
सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स ने अपने 70 वर्षीय पिता की ज़मीन विवाद में गला दबाकर हत्या कर दी है। शख्स के पिता ने दो शादियां की थीं और कुछ ज़मीन दूसरी पत्नी के बेटे के नाम कर दी थी जिसे लेकर विवाद हुआ था। शख्स ने शराब के नशे में पिता संग मारपीट की और गला दबा दिया।