यूपी में शख्स ने थूक लगाकर ग्राहक के चेहरे पर किया मसाज, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ अरेस्ट

शामली (उत्तर प्रदेश) के एक सैलून का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज करता हुआ दिख रहा है। वहीं, मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

Load More