यूपी में शख्स ने फेसबुक पर धीरेंद्र शास्त्री की फोटो लगाकर लिखा 'सिर तन से जुदा', केस दर्ज
बरेली (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स की फेसबुक आईडी से कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की फोटो लगाकर 'सिर तन से जुदा' व आपत्तिजनक शब्द लिखे जाने का मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिसकर्मी वीरेश कुमार ने कहा कि मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।