यूपी में शख्स ने नोट में 'मां मुझे प्यार नहीं करती, न मुझे कोई चाहता है' लिखकर की खुदकुशी

अलीगढ़ (यूपी) में सोमवार को एक 40 वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। उसने सुसाइड नोट में लिखा, "मां मुझे प्यार नहीं करती और न मुझे कोई चाहता है...मेरा इस दुनिया से मन भर गया है।" बकौल रिपोर्ट्स, शव 2 घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा और पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।

Load More