यूपी में शख्स ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, 6 माह पहले दोनों की हुई थी दूसरी शादी
आगरा (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को एक शख्स ने आपसी विवाद में 33-वर्षीय पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और कमरे में बिस्तर पर शव छोड़कर फरार हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने फोन कर अपने घरवालों से कहा कि 'चित्रा (पत्नी) की हत्या कर दी है, कमरा खोलकर देख लेना'। 6-माह पहले दोनों की दूसरी शादी हुई थी।