यूपी में शख्स ने पत्नी की ब्लेड से गला रेतकर की हत्या, 3 वर्षीय बेटी और अपना भी रेता गला
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को एक शख्स ने ब्लेड से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी और 3 वर्षीय बेटी व अपना भी गला रेत लिया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में भर्ती शख्स और उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतका के भाई ने कहा कि उसकी बहन के चरित्र पर जीजा शक करता था।