यूपी में शख्स ने बच्चों को छत से लटकाया व पत्नी को रखा भूखा, शिकायत होने पर घर से हुआ फरार
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) में शराब के नशे में एक शख्स द्वारा पत्नी व बच्चों को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने कुछ दिनों पहले बच्चों को छत से लटकाकर मारने की कोशिश की और पत्नी को दो दिनों तक भूखा रखा था जिसके बाद पत्नी ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी फरार है।