यूपी में शख्स ने बेटे की हत्या का कराया केस; लड़के ने एससी से कहा- जज साहब, मैं ज़िंदा हूं
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला एक 11-वर्षीय लड़का अपनी हत्या के एक मुकदमे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पिछले हफ्ते गवाही देने के लिए पेश हुआ और कहा कि 'जज साहब, मैं ज़िंदा हूं'। दरअसल, लड़के के पिता ने इसी साल की शुरुआत में अपने ससुर व सालों के खिलाफ बेटे की हत्या करने का केस दर्ज कराया था।