यूपी में शख्स ने बेटे के सामने रॉड से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, पंखे से लटककर किया सुसाइड
बहराइच (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को एक 32 वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर नशे की हालत में रॉड से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी और फिर पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। घटना के वक्त मौजूद मृतका के 4 वर्षीय बेटे ने बताया, "पापा ने मुझसे कहा कि किसी को बताया तो तुमको भी मार डालूंगा।"