यूपी में शख्स ने मंदिर में चोरी से पहले भगवान के छुए पैर, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
मेरठ (उत्तर प्रदेश) के एक मंदिर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक शख्स चोरी करने से पहले भगवान के पैर छूते हुए दिखाई दे रहा है। शख्स शिवलिंग पर चढ़ा तांबे का नाग चुराकर ले गया और मंदिर समिति की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शख्स स्कूटर से मंदिर आया था।