यूपी में शख्स ने 'हर रोज़ पैसे लेने आ जाते हो' कहते हुए पुलिसकर्मी के मुंह पर मारे मुक्के
कासगंज (यूपी) में एक शख्स ने डायल-112 की गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी के मुंह पर मुक्के मारे और उसकी वर्दी फाड़ दी जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में शख्स कह रहा है, "हर रोज़ तुम लोग पैसे लेने आ जाते हो...यह कोई इंसानियत नहीं है।" पुलिस के मुताबिक, मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।