यूपी में शराब के नशे में ऑफिस में सो रहे प्रधान ने मंत्री से पूछा- आप कौन?; सामने आया वीडियो

कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के जसपुर-सरैया पंचायत भवन में अचानक पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को वहां ग्राम प्रधान सतीश चंद्र शराब के नशे में सोते मिले। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें सतीश ने मंत्री से पूछा- "आप कौन?" वीडियो में सतीश लड़खड़ाकर चलते और नाम पूछने पर दीवार पर लिखा अपना परिचय दिखाते नज़र आ रहे हैं।

Load More