यूपी में शराब के नशे में घर में घुसकर 22 वर्षीय युवक ने किया 80 वर्षीय महिला का रेप
कानपुर (यूपी) में एक 22 वर्षीय युवक को 80 वर्षीय महिला का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गुरुवार रात शराब के नशे में पीड़िता के घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया और मारपीट करने से पीड़िता का दांत टूट गया। बकौल पुलिस, पीड़िता रिश्ते में आरोपी की दादी लगती है।