यूपी में शराब के नशे में बेटी का रेप करने वाले शख्स को हुई उम्रकैद, 21 दिन में आया फैसला
चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) की विशेष पॉक्सो अदालत ने 12 वर्षीय बेटी के रेप के दोषी को उम्रकैद की सज़ा सुनाते हुए ₹43,000 का जुर्माना लगाया है। दरअसल, शख्स ने 9 जुलाई को शराब के नशे में बेटी से मारपीट कर घटना को अंजाम दिया था। गौरतलब है, कोर्ट ने ट्रायल शुरू होने के 21वें दिन में फैसला सुनाया है।