यूपी में शराब पीकर 5वीं मंज़िल की बालकनी से निकलकर छज्जे पर बैठे 3 युवक, हुए गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में सोसायटी की बिल्डिंग की 5वीं मंज़िल की बालकनी से निकलकर छज्जे पर बैठे 3 युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी का जन्मदिन था और शराब पीकर आरोपियों ने अपनी शर्ट छज्जे पर फेंकी थीं व शर्त लगाकर उन्हें उठाने की कोशिश कर रहे थे।