यूपी में शव को बाइक पर रखकर ठिकाने लगाने जा रहे थे 2 युवक, वाहन फिसलने के बाद हुए गिरफ्तार
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में पॉलिथीन में लपेटकर बाइक पर शव ले जाने को लेकर 2 युवक गिरफ्तार किए गए हैं। दरअसल, युवक शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे और बाइक फिसलने के बाद यह मामला सामने आया। अयोध्या के एसएसपी राज करन नय्यर के मुताबिक, युवक घटनास्थल से भाग गए थे लेकिन बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।