यूपी में शादी के 10 माह बाद शख्स ने की पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर किया सरेंडर
आगरा (यूपी) में मंगलवार को झगड़े के बाद शख्स ने कथित तौर पर गला दबाकर व चाकू से कई वार कर 5-माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी और अगले दिन थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी ने कहा, "पहले भागने वाला था फिर सोचा पुलिस तो पकड़ ही लेगी।" दंपति की 10 महीने पहले लव मैरिज हुई थी।