यूपी में शादी के 2 महीने बाद ₹56,000 नकद व गहने लेकर फरार हुई नवविवाहिता
अलीगढ़ (यूपी) में शादी के 2 महीने बाद नवविवाहिता घर से करीब ₹56,000 नकद व गहने लेकर भाग गई और अब उसके परिजन द्वारा दहेज के मामले में फंसाने के नाम पर लड़केवालों से ₹8 लाख मांगे जा रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, नवविवाहिता की पहले भी 2 शादियां हो चुकी हैं। मामले में 7 लोगों पर केस दर्ज हुआ है।