यूपी में शादी के 3 माह बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म; पति ने शादी करवाने वाले मामा को पीटा
प्रयागराज (यूपी) में एक महिला ने शादी के 3 महीने के बाद बच्चे को जन्म दिया जिसकी सूचना मिलने के बाद उसके पति ने शादी करवाने वाले अपने मामा को चप्पलों से पीटा। बकौल महिला, वह गांव के एक युवक से प्रेम करती थी और बच्चा उसी का है। वहीं, महिला की शादी अब उसके प्रेमी से कराई जाएगी।