यूपी में शादी के तीसरे दिन 21 वर्षीय दुल्हन की हुई मौत
भदोही (उत्तर प्रदेश) में शादी के तीसरे दिन रोशनी नामक दुल्हन (21) की मौत का मामला सामने आया है। बकौल पुलिस, रोशनी की शादी शनिवार को मुख्तार (22) से हुई थी और रविवार देर रात तक चले रिसेप्शन में उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। सोमवार को रोशनी को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।