यूपी में शादी के दिन दुल्हन के भाई व कज़न की सड़क हादसे में हुई मौत
फतेहपुर (यूपी) में सोमवार रात बहन की बारात आने के बाद बाइक से जेनरेटर के लिए डीज़ल लेने गए एक युवक (24) और उसके कज़न (25) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, कुत्ते को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक खंभे से टकरा गई थी। घटना के बाद रात में ही दुल्हन की विदाई कर दी गई।