यूपी में शादी के दिन फांसी के फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय युवक का शव

कानपुर (यूपी) में रविवार को एक मकान के कमरे में एक 28 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। बकौल रिपोर्ट्स, युवक की रायबरेली की एक लड़की से शादी तय थी और रविवार को ही उसकी बारात जानी थी। पुलिस के अनुसार, युवक के मोबाइल पर आई आखिरी कॉल से उसकी मौत की वजह का पता चलेगा।

Load More