यूपी में शादी के बाद दुल्हन के लिबास में 10वीं की परीक्षा देने पहुंची छात्रा

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में एक छात्रा दुल्हन के लिबास में यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा के अंग्रेज़ी का पेपर देने परीक्षा केंद्र पहुंची जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। छात्रा ने बताया कि रविवार रात को उसकी शादी हुई थी व ससुरालवालों से समर्थन मिलने पर वह परीक्षा देने पहुंची। वहीं, पेपर देने के बाद परिजनों ने छात्रा की विदाई की।

Load More