यूपी में शादी टूटने से नाराज़ शख्स ने युवती पर फेंका तेज़ाब

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार रात को कथित तौर पर शादी टूटने से नाराज़ शख्स ने युवती पर तेज़ाब फेंक दिया। बकौल रिपोर्ट्स, युवती घटना के वक्त आंगन में सो रही थी व शख्स 6 फीट ऊंची दीवार फांदकर घर में घुसा था। युवती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है व आरोपी को पकड़ लिया गया है।

Load More