यूपी में शादी में कराए गए मेकअप की बकाया राशि को लेकर दुल्हन के पिता को पीटा गया, हुई मौत

अलीगढ़ (यूपी) में शादी में कराए गए मेकअप की बकाया राशि को लेकर दुल्हन के पिता को पड़ोसियों ने पीट दिया जिससे उनकी मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, मृतक की बेटी की शादी 3 महीने पहले हुई थी और पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली ने मेकअप किया था। पुलिस ने मामले में गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

Load More