यूपी में शादी में डीजे बजाने के विवाद में दुल्हन के मामा ने उसके पिता की पीट-पीटकर की हत्या
आगरा (यूपी) में सोमवार तड़के शादी समारोह में दुल्हन के मामा ने अपने रिश्तेदारों संग मिलकर दुल्हन के पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के भाई के अनुसार, डीजे बजाने को लेकर दुल्हन के पिता का अपने साले से विवाद हो गया था। बकौल पुलिस, मृतक के 7 रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।