यूपी में शादी समारोह में गर्म रोटी न मिलने पर दूल्हे के चाचा ने हलवाई पर फेंका खौलता तेल
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में बुधवार रात एक शादी समारोह में गर्म रोटी न मिलने पर दूल्हे के चाचा ने कुछ बारातियों संग मिलकर एक हलवाई पर कथित तौर पर कढ़ाई में रखा खौलता हुआ तेल फेंक दिया। इससे हलवाई बुरी तरह झुलस गया और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बकौल पुलिस, मामले में केस दर्ज किया गया है।