यूपी में शादी समारोह में दीवार ढहने से बच्चे समेत 5 लोगों की हुई मौत, 17 लोग घायल
उत्तर प्रदेश के मऊ में शुक्रवार को एक शादी समारोह के दौरान पड़ोस के घर की निर्माणाधीन दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई और करीब 17 लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, दूल्हे की हल्दी की रस्म के दौरान यह हादसा हुआ। जेसीबी से मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला गया।