यूपी में शादी समारोह में शख्स ने समधी को मारी गोली, हुई मौत
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) के एक फार्म हाउस में सोमवार को आयोजित शादी समारोह में एक शख्स ने अपने समधी को गोली मार दी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों अपने एक परिचित की शादी में आए हुए थे। बकौल पुलिस, रिश्तेदारों के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद में गोली मारी गई।